उत्तराखंड

भाजपा महिलाओं को सही मायनों में आगे लाने का प्रयास कर रही है: रेखा वर्मा

[ad_1]

रुड़की।  भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सही मायनों में आगे लाने का प्रयास कर रही है। संगठन और सरकार दोनों में मातृशक्ति को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। सबसे अधिक योजनाएं भी महिला कल्याण की चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का होगा। निवर्तमान जिपं सदस्य देवयानी सिंह ने खानपुर खेल स्टेडियम में नारी शक्ति गर्जना रैली का आयोजन किया। रैली की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं धरौरा से लोकसभा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज महिलाओं को सम्मान देने का वादा कर रही है। पर जब सत्तर साल तक वे लगातार सत्ता में रहे, तब उन्हें इसकी याद नहीं आई। रैली संयोजक देवयानी सिंह ने कहा कि महिलाएं आज ज्ञान, विज्ञान, खेल, राजनीति सहित हर क्षेत्र में पुरुषों से बेहतर काम करके दिखा रही हैं। उन्होंने नारी को नारायणी बताकर उनसे अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया। इससे पूर्व रानी देवयानी ने मंच पर मौजूद अतिथियों को तलवार, पगड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट किए।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *