मनोरंजन

सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भाग्यश्री और भूमिका चावला की एंट्री

[ad_1]

सलमान खान आजकल फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में हैं। यह वही फिल्म है, जिसमें सलमान की जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ बनने वाली है। आए दिन फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कास्टिंग पर जोरों से काम चल रहा है। अब जो खबर आई है, उससे फिल्म को लेकर उत्सकुता दोगुनी हो जाएगी। दरअसल, इससे भूमिका चावला और भाग्यश्री का नाम भी जुड़ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, किसी का भाई किसी की जान में भाग्यश्री और भूमिका भी शामिल हो गई हैं। खास बात यह है कि इन दोनों अभिनेत्रियों ने सलमान के साथ पहले काम किया है। जहां भूमिका ने उनके साथ मिलकर तेरे नाम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, वहीं भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया में देखने को मिली। बताया जा रहा है कि सलमान की सिफारिश पर दोनों की एंट्री फिल्म में हुई है।

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। इसकी कास्टिंग में अब तक कई बदलाव चुके हैं। फिलहाल इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और विजेन्द्र सिंह शामिल हैं। फिल्म 2023 की ईद पर रिलीज होगी। हालांकि, पहले यह इसी साल के अंत में आने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी।
मैंने प्यार किया सलमान के साथ भाग्यश्री की पहली फिल्म थी। फिर उन्होंने और भी फिल्में कीं, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। दूसरी तरफ भूमिका की तेरे नाम भी उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इसके बाद उनकी भी जितनी फिल्में आईं, वो चली नहीं।

सलमान ने 22 अगस्त, 2022 को इंडस्ट्री में 34 साल पूरे किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी शुरुआत में सलमान ने लिखा, 34 साल पहले था और 34 साल बाद अब भी है। मेरे जीवन की यात्रा अब और यहां से दो शब्दों में बनी है। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। कैप्शन में उन्होंने लिखा, किसी का भाई किसी की जान। उसी दिन प्रशंसकों को उनकी इस फिल्म के बारे में पता चला था।

सलमान फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में शाहरुख खान भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। यह दिवाली के मौके पर 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान के खाते से फिल्म दबंग 4 भी जुड़ी है। पठान में भी उनकी मेहमान भूमिका होगी। इन दिनों वह बिग बॉस 16 की मेजबानी कर रहे हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *